चम्पावत, दिसम्बर 21 -- लोहाघाट। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति पर पूर्व सैनिक संगठन ने खुशी जताई। उन्होंने इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष और सीएम का आभार जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने नगर और क्षेत्र के लिए धामी सरकार की ओर से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की पहल, भाग दौड़ , कठिन प्रयासो से यह कार्य सफल हुआ। उन्होंने पालिका अध्यक्ष वर्मा को पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की ओर से बधाई दी और साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर कै. आरएस बोहरा, कै. एचएस बिष्ट, कै. गणेश बोहरा, कै. डीके जोशी, कै. इन्द्रराज देउपा, कै. अजय उप्रेती, हवलदार हयात रावत आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...