जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर। गोलमुरी के राजेन्द्र भवन में रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा किया गया। वहीं, टाटानगर चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा सरयू राय को सम्मानित किया गया। मानगो चित्रगुप्ता पूजा समिति के सचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सरयू राय ने ही गोलमुरी स्थित राजेन्द्र भवन का नवीकरण कराया गया था। इसलिए समाज द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 50 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें महिला और पुरुष दोनों थे। इस अवसर पर गोलमुरी समिति के अध्यक्ष आलोक सिन्हा, ट्रस्टी शंभू दयाल, सुबोध श्रीवास्तव, विजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.