जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को नगर विकास विभाग, 15वें वित्त आयोग और विधायक निधि की राशि से लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की चार योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो मौजूद थे। इस दौरान सोनारी में लगभग 20 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। राय ने साकची स्वर्णरेखा तट पर 10 लाख रसे अधिक की लागत से निर्मित होने वाले वेद अध्ययन एवं अनुशीलन केन्द्र और 15वें वित्त आयोग के मद से 80 लाख से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले सोनारी के खूंटाडीह, नर्स क्वार्टर चौक से दयानंद स्कूल, निर्मलनगर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों का शिलान्यास किया। इसके अलावा विधायक ने 6 लाख से अधिक की लागत से निर्मित सोनारी, स्वर्ण विहार अपार्टमेंट के पीछे डोबो पुल के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.