जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा बर्मा माइन्स कोयला टाल बस्ती से मदरसा के पीछे तक बड़े नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। टाटा स्टील द्वारा बाउंड्री वॉल बनाए जाने के बाद गंदे पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया था, जिससे पिछले 10-11 महीनों से बस्तीवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गंदा पानी घरों में घुसने से हालात गंभीर हो गए थे।स्थानीय निवासियों ने इस समस्या की जानकारी जनता दल (यू) बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष को दी, जिसके बाद मंडल पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर मामला विधायक सरयू राय के समक्ष रखा। विधायक ने जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर बड़े नाले के निर्माण की अनुशंसा की।विधायक की पहल पर नाला निर्माण शुरू होने से बस्तीवासियों में खुशी है। लोगों न...