मऊ, फरवरी 1 -- दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। माघ पूर्णिमा पर रविवार को दो हरियों मिलन स्थली श्रद्धालुओं से गुलजार रही। हजारों की संख्या में मऊ समेत आस-पास के जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामघाट पर सरयू में डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद भक्तों ने खूब दान-पुण्य भी किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह से लेकर लगी हुई है। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में माघ पूर्णिमा स्नान के लिए सरयू तट पर ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्ति का सागर उमड़ने लगा था। सुबह से ही कस्बे के रामघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु भोर से जुटकर जयकारों के बीच मां सरयू में स्नान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...