सीवान, जनवरी 30 -- गुठनी/दरौली , एक संवाददाता। सीवान जिले के रघुनाथपुर, दरौली और गुठनी प्रखण्ड मुख्यालयों में सरयू नदी किनारे मौनी अमावस्या को लेकर बुधवार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आए हुए श्रद्धालु बुधवार की सुबह चार बजे से ही सरयू नदी के पवित्र जल में स्नान किया। मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालु मंगलवार की दोपहर से ही मेला क्षेत्र और आसपास के गांव में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। हालांकि, शरद हवा और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं देखी गई। दरौली के पंचमदिरा घाट और ग्यासपुर स्थित घाट पर श्रद्धालु बुधवार की सुबह 4:00 बजे से ही स्नान शुरू कर दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना, दान पुण्य और कथा का भी आयोजन किया गया। कई महिला श्रद्धालुओं द्वारा सरयू नदी किनारे कथा का भी आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.