बलरामपुर, दिसम्बर 17 -- ललिया,संवाददाता। सरयू नहर में छोड़े गए पानी के तेज बहाव से हेंगहा नाले पर बंधा बांध बुधवार को दोपहर टूट गया। इससे आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों बीघे की फसलें डूब गई हैं। अचानक पानी के पहुंचने से किसान भी भौचक्का रह गए। गांवों के आसपास भी पानी पहुंच गया है। फसलों के जलमग्न होने से उनके नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का आरोप है कि नहरों की बिना सफाई क्षमता से अधिक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़ते समय निगरानी भी नहीं की गई है, जिसके चलते उनके खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। हालाकि एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को भेजा है। सदर तहसील क्षेत्र के इटैहिया, बनघुसरी, पहरूय्या एवं अम्बरनगर समेत आधा दर्जन गांवों से होकर गुजरी सरयू नहर बनघुसरी गांव के पास पहाड़ी नाला हेंगहा से जुड़ी हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.