गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सरजू नहर में सिल्ट की सफाई और रखरखाव के अभाव में बांसगांव और गोला तहसील के किसानों की गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूब गई है। इससे किसानों को काफी क्षति पहुंची है। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के प्रवक्ता प्रदीप नाथ शुक्ला ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से ऐसे किसानों का सर्वेक्षण करा कर उन्हें हुई क्षति की पूर्ति करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बांसगांव तहसील के फुलहर खुर्द, गोला के मदरिया, मेहदराव, पटकौली समेत काफी गांव में फसलें जलभराव से प्रभावित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से मांग किया है कि तत्काल किसानों की फसल को हुई क्षति का आकलन करा कर उन्हें हुई क्षति के लिए मुआवजा दिया जाए। अन्य किसान आंदोलन के लिए विवश होंगे। जिम्मेदार अधिकारियों को चिह्नित कर उन्हें...