बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के नगर थानांतर्गत गोटवा बाजार के करीब रविवार की देर रात दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों अयोध्या से सरयू नदी का पवित्र जल लेकर लौट रहे थे। इनकी पहचान राजकुमार उर्फ ठनठन (34) पुत्र रामउजागिर और आकाश (32) पुत्र भोलानाथ निवासी भिठिया थाना बेलहर कलां जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया था। बताया जा रहा है कि संतकबीरनगर के बेलहर कलां से राजकुमार और आकाश तेरस पर जलाभिषेक के लिए अयोध्या स्थित सरयू नदी का पवित्र जल लेने के लिए बाइक से निकले थे। जल लेने के बाद दोनों रविवार की दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.