देवरिया, दिसम्बर 30 -- मेहरौनाघाट (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया देवार स्थित खेत में उर्वरक छींट कर लौट रहे किसानों की डोंगी नाव रविवार शाम को सरयू नदी में पलट गई। इसमें पांच किसान बाल-बाल बचे। नदी के किनारे हादसा होने से सभी तैर कर बाहर निकल गए। चुरिया, नदौली समेत विभिन्न गांवों के किसानों का खेत सरयू नदी के देवार में है। हर दिन वे अपनी फसल की देखरेख करने के लिए नाव से जाते हैं और शाम ढलते लौट आते हैं। चुरिया गांव के विकास यादव, प्रमोद यादव, राकेश यादव समेत पांच किसान अपनी डोंगी नाव से गेहूं की फसल में उर्वरक छींटने के लिए गए थे। लौटते समय कुछ ही दूर चले थे कि अचानक नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि सभी तैराक थे, लिहाजा सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा बच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.