देवरिया, फरवरी 26 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पक्का पुल के नीचे सरयू नदी में एक दस वर्षीय बालक का शव बुधवार की सुबह उतराता हुआ मिला। बालक के शव को देख मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मईल थाना क्षेत्र बलिया दक्षिण निवासी रामाज्ञा राजभर का दस वर्षीय बेटा कृष्णा मंगलवार को किसी कार्य से भागलपुर में सरयू नदी पर बने पक्का पुल की तरफ गया था, जहां वह नदी में गिर गया। परिजन उसकी काफी तलाश किए , लेकिन कही पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह कृष्णा का शव मछुआरों ने सरयू नदी में उतराता हुआ देखा। जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.