गोरखपुर, मार्च 18 -- भर्रोह Üð(गोरखपुर)। गोला कस्बे में नगर पंचायत का कचरा खुलेआम सरयू नदी में डाला जा रहा है। हर दिन सैकड़ों टन कचरा डालने से नदी प्रदूषित हो रही है, दूसरी ओर आबादी के नजदीक कचरा डालने से उसके सड़न से उठने वाली दुर्गंध लोगों का जीना हराम हो गया है। बढ़ती गर्मी और पछुआ हवाओं के जोर से कचरा और उसकी दुर्गंध लोगों के घरों में पहुंच रही है। इससे परेशान लोग नगर पंचायत से लेकर तहसील तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। कस्बे के ऐतिहासिक पक्का घाट से मुक्तिधाम को जाने वाले मार्ग किनारे वार्ड संख्या तीन में सरयू नदी में लगातार कचरा डाला जा रहा है, जहां कचरा डाला जा रहा है। उसके दोनों ओर स्नान घाट हैं। जहां श्रद्धालु रोज स्नान करते हैं, दूसरी ओर रास्ते के किनारे घनी आबादी है। इसी मार्ग पर प्रतिदिन मुक्तिधाम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.