बलिया, जनवरी 9 -- बेल्थरारोड। बलिया को देवरिया से जोड़ने वाले सरयू नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते वर्षों से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद सरकार के निर्देश पर नए पुल के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने से बेल्थरा, देवरिया, बलिया, सिवान और आसपास के क्षेत्र के लोगों को वैकल्पिक मार्गो से गुजरना पड़ता था। इसे देखते हुए सरकार ने नए पुल के निर्माण की स्वीकृति दी है। नया पुल चार लेन का होगा, जिसकी कुल लंबाई 1.8 किमी है। नए पुल का निर्माण पुराने पुल के समानांतर किया जा रहा है, ताकि निर्माण अवधि के दौरान यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.