मऊ, जनवरी 5 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौली रामपुर गांव के ठीक सामने सरयू नदी के रेता पर रविवार को मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहीमपुर निवासी 42 वर्षीय रणविजय सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह के रूप में हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही पुलिस मौत के कारणों को पता करने के लिए जांच पड़ताल में जुटी है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव के सामने बंधे पर रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे बंधे पर घूम रहे लोगों ने सरयू नदी के रेता पर एक 42 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने स्टीमर के सहायता से रेता से शव को बाहर लाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो बनियान के...