सीवान, जुलाई 5 -- सिसवन, एक संवाददाता। सरयू नदी के जलस्तर में जैसे जैसे वृद्धि हो रही है वैसे-वैसे गंगपुर सिसवन गांव के पास पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। फलस्वरुप ग्रामीण इलाके के लोग सहमें हुए हैं। पानी का दबाव यूपी के चांदपुर में बने बोल्डर पिचिंग के ठोकर के कारण सीधे तौर पर हो रहा है। वहां से पानी टकराकर गंगपुर सिसवन के ग्रामीण इलाके पर डाल रहा है। जिससे यहां पानी का दबाव और कटाव होना लाजिमी है। सरजू नदी के जलस्तर में एक दिन में लगभग डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी हुई है। पानी लगातार बढ़ रहा है, हालांकि पानी अभी तटबंध से काफी नीचे है, मगर पानी के तेज धार व दबाव से ग्रामीण इलाके में कटाव और पानी का दबाव बना हुआ है। सरयू नदी का गंगपुर सिसवन जयी छपरा नवका टोला साईपुर में पानी का दबाव बढ़ रहा है। बाढ़ विभाग विगत दो-तीन सालों में यहां पर जिओ बैंग का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.