संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। स्थिर है। गुरुवार की शाम को 79.050 मीटर पर पहुंचा जलस्तर शुक्रवार की सुबह की रिपोर्ट में 78.950 मीटर पर पहुंच गया। यह लाल निशान के सापेक्ष 45 सेमी नीचे है। लेकिन नदी की धारा और एमबीडी बांध के बीच बसे 22 गांवों के चारो तरफ नदी का पानी भरा हुआ है। दुश्वारियां वैसे ही बरकरार हैं। लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इस वर्ष बारिश के मौसम में सरयू नदी के जलस्तर में तीसरी बार इतनी तेजी के साथ जलस्तर में वृद्धि हुई थी। पूर्व में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद धीरे-धीरे मुख्य धारा में सिमट चुकी थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से समस्या बढ़ने लगी है। तुर्कवलिया नायक, ढोलबजा, गुनवतिया, सीयर कला, कंचनपुर, गायघाट दक्षिणी, क...