अयोध्या, अक्टूबर 19 -- सख्ती और पाबंदियों के बाद भी दीपोत्सव की झलक पाने को बेताब दिखे लोग दिये सजाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अन्य वालंटियर्स में दिखी खुशी अयोध्या, संवाददाता। सरयू सलिला के तट पर आयोजित नवें दीपोत्सव के मौके पर जलाये गए 26 लाख से अधिक दियों का एक शहर सरीखा नजर आ रहा था। हर तरफ उत्साह हिलोरें मार रहा था। घाटों पर सजे दिये से उठती रोशन पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना रही थी। दीपोत्सव की एक झलक पाने के लिए राम की पैड़ी पर जनसैलाब उमड़ा हुआ था। लोग दोपहर से ही घाटों के आसपास जमा होने लगे थे। एक परिवार मुम्बई से विशेषकर दीपोत्सव का आनंद उठाने के लिए अयोध्या आया था। राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदेशी सैलानी महिलाएं भी रामनामी ओढ़े हुए मौजूद रहीं। दीप सजाने वाले वारंटियर्स से लेकर घाटों पर ड्यूटी करने वाले अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.