बस्ती, अगस्त 18 -- विक्रमजोत/दुबौलिया। सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में नदी करीब आधा दर्जन जगहों पर कटान कर रही है। निचले व नदी के तटीय इलाकों में एक बार फिर से पानी भरने लगा है। नदी के बढ़ते जल स्तर व हो रही कटान से ग्रामीणों में दशहत है। बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है कि नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तटबंधों के साथ डेंजर प्वाइंट की निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ चौकियों व सुरक्षा समितियों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 92.86 मीटर रिकार्ड हुआ, जो खतरे के निशान 92.730 से 13 सेमी ऊपर है। हाई फ्लड लेबल 94.01 से करीब 117 सेमी नीचे है। बताया जा रहा है कि नदी अब स्थिर है। अपस्ट्रीम में नदी के स्थिर होने से जलस्तर अगले एक दो दिन में फिर कम होने क...