सीवान, जनवरी 16 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के नरहन गांव स्थित सरयू नदी तट पर गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जिनकी मांगी मन्नत पूरी हुई है, वैसे कई श्रद्धालुओं ने घाट पर ही कोसी भरी और आटा का पीठा चढ़ाया। मकर संक्रांति के अवसर पर नरहन और राजपुर खेल मैदान में मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में दूर-दराज से आए छोटे-बड़े फुटपाथी दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं थीं। महिलाओं और पुरुषों ने जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, जंपिंग गेम्स और खेलकूद के सामानों की व्यवस्था की गई थी। जिससे मेले में रौनक बनी रही। हालांकि, इस वर्ष सरयू नदी में इधर के हिस्से में पानी कम होने के कारण श्रद्धालुओं को स्नान के लिए 5 से...