अयोध्या, जुलाई 12 -- शुजागंज। रूदौली तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के जलस्तर में शनिवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बाढ़ के खतरे के मद्देनजर लोगों में भय है। कैथी मांझा निवासी शिव कुमार यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों से जलस्तर बढ़ा है। आवगमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी रूदौली अशोक कुमार सैनी ने बताया कि जलस्तर बढ़ा है। कैथी मांझा के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। प्रभावित गांवों पर नजर रखी जा रही है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...