देवरिया, अगस्त 5 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तीन दिन से हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बरहज में सरयू की हलचल से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है। सरयू नदी का जलस्तर 24 घण्टे में लगभग आधा मीटर बढ़ा है। फिर भी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे प्रवाहित हो रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बारिश के बाद नदी में आए उफान को देख तटवर्ती गावों के ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। नदी के दक्षिणी छोर पर कटान शुरू ही गई है। इसे देख परसिया देवार के लोग परेशान है। संगम तट पर भी नदी का दबाव डौला तटबंध पर बढ़ने लगा है। जियो बैग पानी में समाने लगे है। कपरवार संगम तट से पश्चिम नदी भीषण कटान कर रही है। कटान कृषि योग्य भूमि पर लगा हुआ है। राप्ती नदी के पानी से चारों ओर घिरे भदिला अव्वल के ग्रामीण अपनी सुरक्षा को ल...