देवरिया, मई 28 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। सरयू की लहरें दक्षिणी किनारे पर निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट भीषण कटान कर रहीं हैं। कटान से दियारा के लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। सरयू की असमय कटान ने प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। एक तरफ कटान से नदी की चौड़ाई बढ़ गई है जिससे पक्का पुल निर्माण प्रभावित हुआ है। प्रशासन पक्का पुल का निर्माण कैसे हो इसके लिए माथापच्ची कर रहा है तो ही दूसरी तरफ परासिया देवार और विशुनपुर देवार के ग्रामीणों की जान सांसत में पड़ गई है। लगभग सौ मीटर लम्बाई हो रही कटान से नाव खड़ा करने वाला कच्चा घाट नदी में समाहित हो गया है। कटान से किनारे पर नदी गहरी हो गई है, जिससे नाव पर चढ़ना और उतरना खतरे को दावत दे रहा है। अगर नाव से सही सलामत उतर उतर गए तो किनारे तो नदी से बाहर निकलने पसीना निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.