अयोध्या, अगस्त 9 -- अयोध्या। सरयू नदी उफान पर है खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गई है। गांव में नदी का पानी चला गया है। लोग पलायन को मजबूर हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि दोपहर बाद सरयू का जलस्तर 93.280 मीटर पंहुच गया था। सुबह जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा था, लेकिन शाम को बढ़ने का क्रम कुछ कमजोर पड़ा है। उन्होंने शनिवार को दोपहर बाद तक जलस्तर में कुछ कमी होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दूसरी तरफ सरयू के घाटों पर स्नाननार्थियों के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्हें सीढ़ी पर ही नहाने की सलाह दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.