बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में 71 वर्षीय समाजसेवी राधेश्याम प्रसाद उर्फ लागो बाबू को श्रद्धांजलि दी। उनका असामयिक निधन रविवार की रात हो गया। सरमेरा दुर्गा मैदान में पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम, रंजीत सिंह उर्फ बबूल सिंह, निर्भय सिंह, पप्पू सिंह, संजीव कुमार उर्फ मुन्ना, दामोदर प्रसाद सिंह, सर्वेश कुमार उर्फ चुन्नू, विमल प्रसाद सिंह, शैलेंद्र कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...