बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- सरमेरा में लगा प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला फोटो : सरमेरा टीएलएम : सरमेरा में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में शामिल शिक्षक व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम (टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल) मेला लगाया गया। बीईओ दिलीप कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मौके पर अनिल पासवान, नकी हसन, मनिंदर कुमार सिंहा, मुफ्ती सईद, विकास कुमार, विजय पासवान व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...