गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्कूल प्रीमियर लीग के अंतर्गत प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड के मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराकर खिताबी जीत हासिल की। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आनंद यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सभी विकेट खोकर 122 रन बनाए। लक्ष्य एकेडमी के हिमांशु सिंह ने 29 रन, शशांक गौतम ने 20 रन तथा सागर ने 16 रन योगदान दिया। वहीं सरमाउंट के कप्तान आनंद यादव ने 4 विकेट व शुभम मल्ल ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस दौरान 4 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमाउंट एकेडमी ने 17.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सरमाउंट के आयुष पाण...