भागलपुर, अप्रैल 4 -- सबौर संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर से बाइक की चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। पकड़ा गया आरोपी ललमटिया थाना क्षेत्र का छोटू कुमार उर्फ अर्पण बताया जाता है। बाइक मालिक ने बताया कि घर के बाहर बाइक लगाई थी। एक लड़का बाइक लेकर भागने लगा। जानकारी मिलने पर उसका पीछा किया। इस दौरान आरोपी बसंतपुर जोड़ा हनुमान मंदिर स्थान के पास सड़क पर ई रिक्शा से टकराकर गिर गया। उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में लोदीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार ने कहा कि बाइक चोरी का आरोपी को पकड़ा गया है। बाइक का मास्टर चाभी भी बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत मे भेजा भेज दिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.