प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पीरानगर हिनांहूं गांव निवासी फुर्सत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही कुछ लोग सरपत ले जाने के विवाद में मारा पीटा और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित की उक्त तहरीर पर पुलिस ने भोल, शिवराम तिवारी और शिवराम की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...