मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- कुढ़नी। किशुनपुर मोहिनी के सरपंच पर मंगलवार की रात फायरिंग मामले में बुधवार की शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दो नामजद और अज्ञात को आरोपित किया गया है। सरपंच सतीश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात घर पर थे। इसी बीच आरोपित खिड़की से फायरिंग करने लगे। घटना के समय वह वॉशरूम में था। शोरगुल पर सभी आरोपित भाग गए। भय के कारण वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को डीएसपी पश्चिमी 2 एसी ज्ञानी मामले की जांच की। वहीं, अस्पताल में इलाजरत सरपंच से भी पूछताछ की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि फायरिंग मामले में दो नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी ...