औरंगाबाद, जून 23 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के पंचायत चुनाव में कुटुंबा ग्राम कचहरी के सरपंच पद के लिए मुन्नी देवी का नामांकन रद्द हो गया है। निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुन्नी देवी ने नामांकन में 125 रुपये का एनआर जमा की थी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए पांच सौ रुपये का एनआर अनिवार्य है। इस कमी के कारण उनका नामांकन खारिज हो गया। इस फैसले से नाराज मुन्नी देवी के पति लोहरचक निवासी भीम यादव बार-बार निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर बहस कर रहे थे। उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुटुंबा ग्राम कचहरी के सरपंच पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए थे। मुन्नी देवी का नामांकन रद्द होने के बाद अब दूसरी उम्मीदवार उषा देवी निर्विरोध सरपंच घोषित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.