मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मड़वन। बड़कागांव दक्षिणी पंचायत की सरपंच रेणु देवी के पति 45 वर्षीय अमीन भगत का सोमवार की शाम करीब 6 बजे निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। वे चौक पर पान की दुकान चलाते थे। उन्हें दो पुत्र व दो पुत्री है। एक पुत्र की शादी हो चुका है। निधन पर मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धीरज शाही, रंजीत सिंह, बलराम तिवारी, बड़कागांव उत्तरी के राजीव रंजन उर्फ सोनू ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...