आरा, दिसम्बर 16 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड की सुखरौली ग्राम कचहरी के सरपंच रूपलाल सिंह ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर 75 डिसमिल निजी जमीन दान में दे दी। सुखरौली मौजा की खाता संख्या आठ, खेसरा संख्या 703 और 704 में 75 डिसमिल जमीन का दान पत्र पीरो के सीओ लखेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया। दान पत्र सौंपने के लिये जमीन पर कार्यक्रम का आयोजन कर सीओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुखरौली गांव के दर्जनों बुद्धजीवी और शिक्षाविद् मौजूद थे। सरपंच रूपलाल सिंह ने कहा कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नहीं होने से यहां के छात्र-छात्राओं को 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बना तो निश्चित रूप से सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...