गोपालगंज, फरवरी 1 -- गोपालगंज। बरौली प्रखंड के लड़ौली पंचायत के सरपंच रीता देवी व कचहरी सचिव को उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर पंचायती राज विभाग ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश द्वारा दी गई है। सरपंच ने बताया कि पंचायत के सभी लोगों के सहयोग के चलते यह सम्मान उन्हें मिला है। सम्मान मिलने से जिले भर के सरपंचों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...