लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।रांची के सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर हो रहे कथित अतिक्रमण के खिलाफ लोहरदगा में आदिवासी सामाजिक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। शंख नदी स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरना स्थल की पवित्रता से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद को आदिवासियों का हितैषी बताते हैं, लेकिन उनकी सरकार में ही आदिवासियों की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। अगर सरकार ने इस पवित्र स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया तो जल्द ही राज्यव्यापी आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि केंद्रीय सरना स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत रोका जाए। इस स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.