लातेहार, दिसम्बर 8 -- चंदवा प्रतिनिधि। आदिवासी सांस्कृतिक सामाजिक विकास संगठन के तत्वावधान में मंगलवार को सासंग पंचायत के सिकनी डामर स्थित सरना शक्ति खूंटा का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसे लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर संगठन की बैठक अध्यक्ष जागा उरांव को अध्यक्षता में हुई। पड़हा राजा राजनाथ उरांव, निर्माण समिति के सचिव बाबूलाल उरांव व जगेश्वर उरांव ने बताया कि मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रकाश राम शिरकत करेंगे। विशेष अतिथि के तौर पर आनंद उरांव मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...