रामगढ़, मार्च 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। आदिवासी सरना समिति की बैठक रविवार को भदानीनगर के चिकोर गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता हरिलाल बेदिया और संचालन उमेश मुंडा ने किया। इसमें 27 मार्च को सरना स्थापना सभा और झंडा गड़ी मनाने का निर्णय लिया गया 02 अप्रैल को सरहुल पूजा और मिलन समारोह मनाने का निर्णय समिति ने सर्वसम्मति से लिया। दोनों समारोह के सफल आयोजन के लिए गठित समिति में अध्यक्ष राजाबाबू मुंडा, सचिव उमेश मुंडा, कोषाध्यक्ष विकास बेदिया के अलावा रामफल बेदिया, रामबच्चन मुंडा, राजू मुंडा, प्रेम बेदिया, चरकू गंझू, उमेश मुंडा, विकास बेदिया, पिंटू बेदिया, संजय बेदिया, मुकेश मुंडा, मुखलाल बेदिया, शिवम मुंडा, परम मुंडा, अजय मुंडा, शशि बेदिया, छोटन मुंडा आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.