चतरा, मई 28 -- चतरा, प्रतिनिधि। सरना धर्मकोड की मांग को लेकर जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्मकोड नहीं मिलने तक चरणबद्ध आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि धर्म कोड मिल जाने से आदिवासी समाज को न सिर्फ एक पहचान मिलेगी बल्कि उन्हें उनका अधिकार भी मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि आज यह प्रदर्शन जिला स्तर पर की जा रही है, 4 जून को राज्य स्तर पर किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो केंद्र तक आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जेएमएम के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज प्रजापति, मनोज चंद्रा राहुल कुमार बिट्टू कुमार सहित दर्जनों जेएमएम कार्यकर्ता धरना में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.