रांची, फरवरी 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। 17-18 फरवरी को विभिन्न राज्यों की प्रतिनिधि सभा का दिल्ली के जंतर मंतर में सत्याग्रह सह धरना होगा। यह आंदोलन सरना धर्मकोड की मांग को लेकर किया जाएगा। प्रदर्शन राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तहत होगा। ये जानकारी केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने दी। बताया कि इस प्रदर्शन से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, जनजातीय मामले के मंत्री को भी स्मार पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर पिस्का मोड़ में आदिवासी समाज के साथ बैठक भी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति बनी। शिवा ने कहा कि देश के लगभग एक करोड़ सरना धर्मांवलंबी अब प्रतिबद्ध हैं कि सरना धर्म कोड जनगणना परिपत्र में शामिल हो और समस्त भारत के आदिवासियों को धार्मिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.