गढ़वा, मई 9 -- गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 9 मई को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह निर्णय लिया गया। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य धीरज दुबे ने दी। उससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार से जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग को लेकर जिला कार्यसमिति की बैठक हुई थी। पार्टी ने निर्णय लिया था कि जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं होता तब तक झारखंड में जनगणना नहीं होने दी जाएगी। बैठक में केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, तनवीर आलम, अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, कंचन साहू, चंदन जायसवाल, संजय सिंह छोटू, फुजैल अहमद, सत्य प्रकाश कुमार सुड्डू, अरविंद यादव, रितेश तिवारी, अतहर अली अंसारी सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.