रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष राज्यव्यापी धरना दिया। धरना का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ सिरीवेला प्रसाद और प्रणव झा उपस्थित थे। झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि सरना धर्मकोड आदिवासियों का मौलिक हक है। इसको सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी कांग्रेस पार्टी की है। कांग्रेस लगातार यह मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि अब हम सड़कों पर उतरे हैं और इसे लेकर बहुत जल्द दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी धरना आयोजित किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति से मिलकर इसे लागू कराने को लेकर आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कृषि कानून को निरस्त करवाया, जातीय जन...