मेरठ, फरवरी 8 -- सरधना। शनिवार को नगर पालिका ने कांलद चुंगी पर अभियान चलाकर सड़कों तथा नालों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया। टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पालिका टीम ने अभियान चलाया। अतिक्रमण हटने के बाद लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली। बता दें, कि गंज बाजार में इस समय जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले-नालियां चौक हैं। लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को गंज बाजार के व्यापारियों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताई। इसके बाद डीएम ने पालिका ईओ को तलब किया और तुरंत टीम भेजकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। शाम में ईओ पूरी टीम के साथ कालंद चुंगी पहुंची। जहां उन्होंने नालों पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया। इसके अलावा नालों की सफाई भी कराई। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.