मेरठ, जनवरी 1 -- सरूरपुर। दिन के समय में सरधना नगर से ओवरलोड वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के कारण मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल से बचने के लिए गन्ने से लदे ट्रक वैकल्पिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं। इसका सीधा असर सरधना-बिनौली रोड पर देखने को मिल रहा है। जहां सड़क के किनारे पर खड़े ट्रकों ने इस मार्ग को अवैध पार्किंग में तब्दील कर दिया है। नतीजतन, यहां आए दिन भीषण जाम की स्थिति बन रही है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से देर रात तक सड़क किनारे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। दिन भर सरधना-बिनौली रोड पर गांव भूनी के पास ट्रक चालकों द्वारा खड़े किए जाने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे जाम की स्थति बन जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.