मेरठ, नवम्बर 5 -- सरधना। प्रयागराज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय स्तर विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर मुस्कान का नेशनल एथलेटिक्स के लिए चयन हुआ है। जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की 11 वीं की छात्रा मुस्कान सोम पुत्री योगेन्द्र सिंह ने अंडर 19 सीनियर बालिका वर्ग में 100 मी० हर्डल दौड़ और 4X100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर मुस्कान ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता भिवानी (हरियाणा) के लिए क्वालीफाई किया। इसी कॉलेज की छात्रा खुशी सोम पुत्री बिट्टू ने अंडर 14 गोला फेंक व डिस्कस फेंक में प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। बुधवार को दोनों छात्राओं का कॉलेज में स्वागत किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व सदस्यों ने छात्राओं और उनके कोच को पगड़ी तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरधना क्षेत्र के खेल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.