मेरठ, नवम्बर 19 -- सरधना फ्लाईओवर और खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार शाम भीषण जाम लग गया। घंटों तक जाम लगा रहा। सरधना फ्लाईओवर के चारों तरफ भीषण जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। सरधना पुल से लेकर डिफेंस एन्क्लेव और नंगलाताशी तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे गौरव सांगवान ने बताया कि उनकी गाड़ी भी जाम में करीब आधा घंटे तक फंसी रही। सरधना फ्लाईओवर और खिरवा फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिस के और पुलिसकर्मी की ड्यूटी और बढ़ा दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.