हरदोई, फरवरी 19 -- पाली। रसूलपुर निवासी सरदार रंजीत सिंह गुरुवार को कस्बा की मुख्य बाजार में एक परचून की दुकान पर घरेलू सामान की खरीदारी कर रहे थे। बताया कि उसी समय एक युवक झोला लेकर आया और पास में खड़ा हो गया। दुकान पर भीड़ होने से मौका पाकर उसने शर्ट की जेब में रखी पर्स पार कर दी। इसमें 15 हजार रुपये नकद, एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड था। कुछ देर बात पता चला, लेकिन तब तक पर्स को लेकर टप्पेबाज फरार हो गया। घटना के बाद युवक की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पास में स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की करतूत कैद हुई है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि रुपये कहीं गिरे हैं या जेब से चोरी हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक भी किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...