कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। सरदार सेना के जिला अध्यक्ष इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चायल तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद यूजीसी में लागू किए गए नए नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों व कार्यर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग किया कि न्यायालय द्वारा यूजीसी की ओर से लागू नियमों पर रोक लगा दिए जाने के बाद केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पूर्ण बहुमत से इस बिल को पारित करते हुए लागू करे। जिससे न्यायालय का अड़ंगा ही खत्म हो जाए। ज्ञापन देने वालों में सोम सिंह पटेल जिला अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्नू सिंह पटेल, डॉ. अनिरुद्ध सिंह पटेल, एडवोकेट अनूप सिंह पटेल, एडवोकेट धारा सिंह, प्रद...