हापुड़, अक्टूबर 31 -- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फाॅर यूनिटी में फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क से अटल पार्क तक भाग लिया। भारत माता के उद्घोष के साथ सभी ने दौड़ लगाई। शुक्रवार सुबह को रेलवे पार्क से रन फाॅर यूनिटी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने किया। पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों ने विभिन्न उद्घोष लगाकर अटल पार्क तक दौड़ लगाई। अटल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम ने मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने 565 रियासतों को एक धागे में पुरों कर रखा गया। देश को टूटने नहीं दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.