बस्ती, नवम्बर 6 -- बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को गोटवा में संगोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी रियासतों को एकजुट करने की थी। कई रियासतें अलग देश बनने की जिद पर अड़ी थीं। वहीं पटेल ने अपनी रणनीतिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत का सपना साकार किया। हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाना किसी युद्ध से कम नहीं था। सरदार पटेल ने इसे बिना बड़े संघर्ष के संभव कर दिखाया। गोष्ठी में आरके सिंह पटेल, बद्री प्रसाद चौधरी, डॉ. आलोक रंजन, प्रमोद चौधरी, अशोक चौधरी, अशोक वर्मा, विद्यासागर चौधरी, इंद्रजीत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...