विकासनगर, नवम्बर 29 -- एनफील्ड स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से नवाजा गया। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ तथा विद्यार्थियों के अनुशासन और मेहनत से आयोजन सफल रहा। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भगत सिंह हाउस द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि सुभाष चंद्र हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान हेमचंद्र सकलानी, हिमकर गुप्ता, धर्मेंद्र ठाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.