चक्रधरपुर, नवम्बर 18 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर राजा अर्जुन सिंह पार्क के मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा संसद आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले वीर राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों के साथ छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। मौके पर पूर्व विधायक बड़कुवार गगराई, शशिभूषण सामद, गुरुचरण नायक, जवाहरलाल बानरा, जिलाअध्यक्ष संजू पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पूरी, संजय महतो, मालती गिलुवा, सुरेश साव, संजय पासवान समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.